फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में पकड़ा पीओके निवासी पाकिस्तान की सेना को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजोरी में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुस आए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के नागरिक को सेना ने ईद के मौके पर पाकिस्तानी सेना को लौटा दिया। 28 अप्रैल को कोटली पाकिस्तान अधिकृत पुंछ निवासी महमूद हुसैन पुत्र शाह वली को सेना ने पकड़ा था। वह तरकुंडी क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र के राह-ए-मिलन से इस व्यक्ति को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया। दोपहर 12.39 बजे जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट खोले गए। भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के अधिकारी, नायब तहसीलदार अजोट अख्तर अब्बास, पुलिस चैकी अजोट के प्रभारी पीएसआई देविंद्र सिंह और डॉ. हरप्रीत सिंह की देखरेख में महमूद हुसैन को उपहार देकर पाकिस्तानी सेना की मौजूदगी में उसके परिजनों के हवाले किया। पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजिमेंट के अधिकारियों और पीओके पुलिस के इंस्पेक्टर मजीद इकबाल के हवाले किया गया। महमूद हुसैन ने भारतीय सेना के अधिकारियों का वतन वापसी के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें