फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूदी सुरंग की चपेट में आने से किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे बसे गांव नूरकोट में बारूदी सुरंग की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों ने नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल बालक की पहचान मोहम्मद यासिर (15) पुत्र लाल दीन निवासी मोहल्ला पोठी गांव नूरकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे बसे गांव निवासी मोहम्मद यासिर पुत्र लाल दीन मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान क्षेत्र में पड़ी बारूदी सुरंग पर उसका पांव आ गया। उसमें विस्फोट हो गया।, जिसमें उसका दायां पैर उड़ गया। विस्फोट की आवाज सुनकर क्षेत्र में तैनात सेना के जवान और कुछ ग्रामीण पता लगाने पहुंचे की विस्फोट कहां और कैसे हुआ है। उन्होंने बालक को घायल पड़े देखा और उसे सैन्य शिविर में लाए। मरहम पट्टी के बाद उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुश्ताक हुसैन ने बताया कि हमारे अस्पताल में 15 वर्षिय बालक को लाया गया। जोबारूदी सुरंग की चपेट में आने से घायल हुआ था। उसका एक पैर ध्वस्त हो गया है। हड्डी के डॉक्टर और सर्जन ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बालक के पांव की हड्डियां ध्वस्त हो गई हैं। इसलिए उसे उपचार की जरूरत है। उसे जीएमसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें