फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पार कर आए किशोर को सेना ने पकड़ा, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को घुसपैठ कर आए पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र के एक नाबालिग को सेना ने गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। यह नाबालिग पिछले साल भी घुसपैठ कर दाखिल हुआ था। सेना ने 31 दिसंबर को उसे पुंछ शहर के पास बेतार नदी से पकड़ा था। तब उसे पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए किशोर की उम्र 15-16 साल है और वह पाकिस्तान के कब्जे वाले झेलम जिले के बासपुर का रहने वाला है। सेना की आठ गढ़वाल बटालियन ने मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके के रोशनी पोस्ट के पास से किशोर को पकड़ा। उसे बटालियन मुख्यालय में रखा गया है। सैन्य सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी दो किशोर इस पार आ गए थे, जिन्हें सेना ने उपहार देकर लौटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें