फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने मंडी तैहसील के कई कार्यलयों एंव स्कूलों में की ओचक छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने बुधवार को मंडी तहसील के कई सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इस दौरान 35 कर्मचारी बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें एक सप्ताह में अपना रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को उपायुक्त बिना पूर्व सूचना के मंडी तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में छापा मारा। वहां तैनात कर्मचारियों की संख्या एवं उपस्थित कर्मचारियों की संख्या की जांच की। उपायुक्त ने ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ ही कस्बे के आसपास स्थित स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों का भी दौरा किया। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि मंडी में कई सरकारी कार्यालयों में जब ग्रामीण क्षेत्रों से लोग किसी काम के लिए आते हैं तो उन्हें वहां कर्मचारी नहीं मिलते हैं। इसकी जांच करने की लोगों की शिकायतें किस हद तक सही हैं। इसके लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज जो लोग बिना किसी कारण अथवा बिना छुट्टी लिए गैर हाजिर पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें