फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल को उच्च जच्चा बच्चा सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रीय पुरूस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल को वीरवार को जच्चा बच्चा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इससे अस्पताल प्रशासन, स्टाफ के साथ ही जिला प्रशासन में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश के दो अस्पतालों को इस लक्ष्य प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। इसमें एक श्रीनगर स्थित आरएलएलएम अस्पताल, जबकि दूसरा राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल है। प्रदेश के 22 जिलों में यह सम्मान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। अस्पताल को प्रदेश स्तर पर भी यह पुरस्कार मिल चुका है।
जिला विकास उपायुक्त इंद्रजीत ने अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जुल्फिकार अली ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से जच्चा बच्चा सेवाओं को लेकर लक्ष्य प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसमें लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर सहित कई सुविधाओं की जांच की जाती है।
विज्ञापन

हमारे पास चिकित्सकों एंव पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। इसके बावजूद सम्मान मिलना बड़ी बात है। उधर जिला मेडिकल एंपलाइज फेडरेशन के प्रधान और सीनियर थियेटर तकनीशियन बलबीर सिंह ने कहा कि सभी के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें