फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैहसील प्रशासन एंव नगरपालिका पुंछ ने बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका ने बुधवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान, सड़क पर लगी रेहड़ियां एवं फड़ियां हटाई गईं। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के चालान काट कर उनसे जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने दुकानदारों को अपना सामान दुकान के अंदर लगाने और रेहड़ी वालों को बीच बाजार में रेड़ियां न लगाकर उन्हें चलते रहने के निर्देश दिए। नवरात्र और रमजान के चलते बाजारों में दुकानों पर रखे सामान की गुणवत्ता और मूल्य सूची की जांच करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूलने से परहेज करें और हर वस्तु के साथ उसकी मूल्य सूची लगा कर रखें। अगर कोई दुकानदार इसका उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुबह दस बजे नायब तहसीलदार पुंछ मारूफ खान और नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव अधिकारी मुश्ताक अहमद की अगुवाई में बड़ी संख्या में तहसील प्रशासन एंव नगर पालिका कर्मचारी पुलिस अमले के साथ नगर के बस अड्डा एवं किला बाजार पहुंचे और दुकानदारों द्वारा नालियों पर अतिक्रमण कर लगाए गए सामान, बाजारों में बीच सड़क पर लगाई गई रेहड़ियों और फड़ियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान दुकानों के बाहर लगाए गए सामान को उठवाने के साथ ही रेहड़ियों फड़ियों को भी हटाया गया। इसके उपरांत नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अभियान नगर के विभिन्न बाजारों में भी चला। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले बाज नहीं आते हैं, जिसके कारण नगर के बाजारों में वाहनों का गुजरना तो दूर लोगों का पैदल चलना भी कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें