फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा में 97प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली होनारिका शर्मा सैन्य अधिकारी बन करना चाहती देश की सेवा एंव सुरक्षा

विज्ञापन
पुंछ में 12वी कक्षा में 97प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली होनारिका शर्मा का मुंह मीठा करते परिजन - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। 12वीं कक्षा के परिणाम में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली होनारिका शर्मा अन्य लड़कियों से कुछ अलग करने की इच्छा रखती हैं। वह एनडीए की परीक्षा पास कर सेना में अधिकारी बन कर देश की सेवा एवं सुरक्षा करना चाहती हैं।
विज्ञापन

दवाइयों की दुकान पर काम करने वाले पिता राजेंद्र कुमार और गृहणी सीमा शर्मा के तीन बच्चों में सबसे बड़ी होनारिका शर्मा के दादके अथवा नानके परिवार में दूर तक के किसी भी रिश्तेदार का सेना से कभी किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं रहा है। ऐसे में होनारिका का सेना में अधिकारी बनने का लक्ष परिजनों एवं रिश्तेदारों को काफी हैरान करने वाला है।
होनारिका शर्मा का कहना है कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी बनने की करीब-करीब हर किसी में इच्छा होती है। मेरा बचपन से शौक है सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें