पुंछ। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने शुक्रवार को उप मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ नगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कोरोना संक्रमण के बाद शुरू हुए पठन-पाठन व संक्रमण से बचाव के उपायों को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल व प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों की सराहना की।
इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाने में जुटे शिक्षकों गुलाम रसूल, शबी उन हसन, मुकेश शर्मा, नुसरत शाह, शिवानी रैना और कोशल शर्मा की कक्षाओं में पहुंचकर उनसे और बच्चों से बात कर उनकी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में स्थापित आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया और लैब के इंचार्ज महिपाल शर्मा से भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों में मास्क भी बांटे। विद्यार्थियों को नियमित मास्क लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा।