फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ नगर स्थित छात्राओं के मिडल स्कूल का नाम रानी सिरमोरी के नाम पर रखे जाने से लोगों में खुशी की लैहर,सरकार एंव प्रशासन का आभार

विज्ञापन
पुंछ नगर के लडकियों के मिडल स्कूल का नामकर्ण हुआ रानी सिरमोरी के नाम - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के बीच स्थित छात्रा मिडिल स्कूल का नाम राजा सुखदेव की रानी के नाम पर रानी सिरमोरी गर्ल्स सिटी मिडिल स्कूल किए जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता कमल जीत सिंह ने उपराज्यपाल प्रशासन, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने एक बैठक कहा कि पुंछ के लोगों की दशकों से मांग थी कि इस स्कूल का नाम रानी सिरमोरी के नाम पर रखा जाए। क्योंकि आजादी के पहले जब पुंछ स्वायत्त राज्य था, तो राजा ने रानी की स्मृति में स्कूल की स्थापना की थी। इसे बाद में मिडिल स्कूल बना दिया गया। स्कूल की पुरानी इमरात भी गिर गई और स्कूल का नाम भी गर्ल्स सिटी मिडिल स्कूल कर दिया गया। इसको लेकर स्कूल के इस नामकरण के लिए सचिवालय और गृह विभाग में वर्ष 2015 में प्रार्थनापत्र दिया। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार की तरफ से सरकारी भवनों एवं शिक्षा संस्थानों के नाम जानी मानी हस्तियों, शहीदों एवं समाज की प्रेरणा के स्रोतों के नाम पर रखने के लिए समिति का गठन किए जाने के बाद पुंछ के लोगों की यह मांग आज पूरी हो पाई है। इसके लिए हम प्रधानाचार्य, प्रिंसिपल सेक्रेटरी गृह विभाग, शिक्षा विभाग, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग और उपायुक्त का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन

बैठक में बसंतराम, हरबंस सिंह कवि, मंजीत सिंह, गुलशन कुमार ज्योत्शी, पीएस जमवाल, मोहन्दर सिंह, राजू शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें