फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले के अड़ी गांव में रविवार दोपहर मेंढर नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर के डूबने से मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार अड़ी गांव के कुछ लड़के नदी में नहाने गए थे कि अचानक साहिल अहमद पुत्र मुहम्मद कयूम निवासी अड़ी गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
विज्ञापन

सभी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए और उसे पानी से बाहर निकाला। सब डिवीजन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बीएमओ पीए खान के अनुसार पानी में ज्यादा देर रहने से किशोर की मौत हो चुकी थी। हादसे से इलाके में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें