फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से नियंत्रण रेखा से सटे गांव अजोट में दिवार गिरने से एक युवक की मोत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शुक्रवार शाम को अचानक खराब हुए मौसम से एक बड़ा हादसा हुआ है। नियंत्रण रेखा से सटे गांव अजोट में आंधी से एक निर्माणाधीन दीवार गिर जाने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की मरहम पट्टी कर अस्पताल से उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे़ चार बजे पुंछ नगर और आस पास के इलाकों में अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान तेज हवाएं चलने लगीं, जिसमें शहर से करीब छह किलो मीटर दूर नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव अजोट में दत्ता शटरिंग हाउस की दुकानों के ऊपर निर्माणाधीन दीवार आ गिरी। सीमेंट की ईंटों से बन रही इस दीवार के नीचे दो व्यक्ति दब गए। इन दोनों में से एक की पहचान तारिक हुसैन (20) पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी गांव खड़ी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक का नाम अमरजीत सिंह है।
आंधी से दीवार का एक बड़ हिस्सा तारिक के ऊपर आ गिरा, जिससे वह उसके नीचे दब गया और उसके सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई। दीवार गिरने का पता चलते ही वहां आस पास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और दीवार के नीचे दबे युवक को कड़े प्रयासों से निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, तारिक ने ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे से गांव खड़ी और अजोट में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। अजोट की सरपंच जसप्रीत कौर का कहना है कि शाम साढ़े चार बजे जोरदार आंधी आई, जिससे कई पेड़ गिर गए। और, एक दुकान के ऊपर बनी दीवार गिर जाने से तारिक हुसैन नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वह दुकान पर पिछले दो-तीन सालों से काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें