फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने मनाया त्रीमूर्ति बलिदान दिवस,राजगुरू सुखदेव व भगत सिंह को किया नमन

विज्ञापन
पुंछ में राजगुरू सुखदेव व भगत सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रदांजली देते वी एच पी बजरंगदाल सदस्य - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। विहिप एवं बजरंग दल की तरफ से क्रांतिकारियों राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान से मनाया गया। नगर के मुख्य बाजार में उक्त संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों भी शामिल हुए और बलिदानियों के चित्रों पर फूल चढ़ा कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और अन्य वक्ताओं ने त्रिमूर्ति बलिदान दिवस और शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन पर विचार प्रकट किए। श्रद्धांजलि समारोह के बाद शहीदों के चित्रों के साथ नगर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर निशु गुप्ता, पंडित गोपाल शर्मा, नरेश फूल, सौरभ सूदन, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें