पुंछ जिले क भाटादूडियां में ग्रामीणों में जलाने की लकडी वितरित करते सामाजिक वानिकी विभाग अधिकरी
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला सामाजिक वानिकी विभाग की तरफ से शुक्रवार को मेंढर के भाटा दूड़ियां नाड़ वन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गरीब परिवारों ने भाग लिया। जिन्हें विभाग की तरफ से सूखी लकड़ियां जलाने के लिए वितरित की गई।
विभाग की तरफ से ग्रामीणों के सहयोग से नए पौधे भी लगाए गए। दोपहर बाद मेंढर के भाटादूड़ियां के नाड़ जंगल में सामाजिक वानिकी विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारियों एवं गरीब ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंज अधिकारी ने की, जबकि क्षेत्र के सरपंच मोहम्मद सादिक और जिला सामाजिक वानीकि अधिकारी नवीद इकबाल मुख्य आतिथी रहे।इस अवसर पर सर्वप्रथम विभाग की तरफ से बनाए क्लोजर में पोधा रोपण अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों के सहयोग से सौ के करीब नए पौधे लगाए गए।