पुंछ नगर में पुलवामा के शहीदों की याद में जूलूस निकालते विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ता
- फोटो : POONCH
पुंछ। तीन वर्ष पूर्व पुलवामा में आत्मघाती हमले में बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 44 शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस उपलक्ष्य में विहिप और बजरंग दल की तरफ से मुख्य बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इसमें परिषद के प्रांतीय सचिव निशु गुप्ता, बजरंग दल के सौरभ सूदन, अमित गुप्ता और धर्मेंद्र शास्त्री की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाते हुए याद किया। मुख्य बाजार में शहीदों की याद में उनके चित्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पुलवामा में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों के बलिदान को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले सदा के लिए अमर हो जाते हैं। देश एवं समाज उनको सदियों तक याद रखता है। पुलवामा हमले ने जहां देश को बहुत बड़ा आघात दिया था। उस हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उससे देश का दुनिया भर में मान और दबदबा बना है।
निशु गुप्ता ने कहा कि हमने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही हमने उनकी याद में जुलूस निकाला है ताकि नगर के हर किसी को देश के लिए बलिदान होने वालों की महानता के प्रति जागरूक किया जा सके।