फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमिस का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशु मसीह के जन्मदिवस क्रिसमिस को धूमधाम से मनाया। नगर के मोहल्ला कामसर स्थित संत इग्नीशियस चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने भाग लेते हुए पादरी की अगुवाई में प्रार्थना की।
विज्ञापन

जबकि पादरी ने यीशु मसीह की शिक्षाओं पर विचार प्रकट करते हुए उपस्थित लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नगर के रानीबाग बस्ती, पुरानी पुंछ बस्ती और कामसर बस्ती में सुबह से ही क्रिसमस की धूम दिखाई देने लगी थी। ईसाई समुदाय के लोग घरों को विशेष तौर पर सजाने के साथ ही खुद भी सज संवर रहे थे। सुबह नौ बजे से कामर स्थित संत इग्नीशियस चर्च में एकत्र होने लगे। 11 बजे प्रार्थना सभा हुई। केक काटते हुए खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें