फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे हाईवे जाम कर प्रदर्शन

Sat, 31 Dec 2016 12:47 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगा प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वर्षों से गांव के लिए संपर्क सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किए जाने से गुस्साए अप्पर सनेई के लोगों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। दो घंटों तक प्रदर्शनकारी पुंछ-जम्मू राजमार्ग जाम कर राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पीडब्लयूडी के खिलाफ  नारेबाजी करते रहे। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एसडीपीओ सुरनकोट रियाज तांत्रे ने प्रदर्शनकारियों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया। उसके बाद हाईवे पर फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रदर्शनकारी एडवोकेट शौकत हुसैन शाह की अगुवाई में गांव सनेई स्थित सरकारी हाई स्कूल के बाहर राजमार्ग पर जाम लगाया था। प्रदर्शनकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य एक दशक बाद भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सरकार और प्रशासन सभी अनदेखी कर रहे हैं। गांव में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की भी किल्लत है। लोगों ने यह भी कहा कि अगर जल्दी ही गांव की सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जाएगा तो वह पुंछ-जम्मू मार्ग पर एक भी वाहन को चलने नहीं देंगे फिर चाहे सरकार या प्रशासन कुछ भी क्यों न कर ले।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें