फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके से आए व्यक्ति से 1200 पाउंड बरामद

Tue, 09 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पीओके से राह-ए-मिलन पहुंचे एक व्यक्ति से सुरक्षा जांच के दौरान 1200 पाउंड बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने उससे घटों पूछताछ करने के बाद उससे मिले पाउंड्स को पुलिस के पास जमा करवाने के बाद उसे भारत में बसे उसके रिश्तेदारों के पास जाने दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद जब जिले में भारत पीओके नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन खोली गई तो उस पार से पीओके के 52 लोग इस पार भारतीय क्षेत्र में पहुंचे।

जब उनकी सुरक्षा जांच होने लगी तो एक व्यक्ति अकीक उल रहमान पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी कोटली, पीओके के पास से 1200 पाउंड बरामद हुए। इस पर तत्काल उसे अन्य यात्रियों से अलग कर इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी करंसी लेकर इस पार आने का कारण पूछा गया।
विज्ञापन


उसने बार-बार एक ही बात कही कि वह इस बात से अंजान है कि चक्का दा बाग के रास्ते इतनी मात्रा में पैसा नहीं ला सकते। यदि मुझे इस बात का पता होता तो मैं इतना पैसा लेकर नहीं आता। पूछताछ के बाद पुलिस के पास पाउंड जमा करने के बाद उसे उसके रिश्तेदारों के पास जाने दिया गया।

गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच चक्का दा बाग के रास्ते कोई भी 15 हजार रुपये से अधिक राशि अपने साथ लेकर आर-पार आवाजाही नहीं कर सकता। इससे अधिक राशि मिलने पर उसे जमा कर लिया जाता है, जिसे उस यात्री के लौटते समय वह राशि लौटा दी जाती है। सोमवार को पीओके के 132 लोग राह-ए-मिलन से आर-पार हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें