फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। चोरों ने नगर के मोहल्ला कमां खान, वार्ड-चार में एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने दरवाजों व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का गृहस्वामी को तब पता चला जब वह चार-पांच दिन बाद जम्मू से लोटे। जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज किया है। उधर नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कमां खान, वार्ड चार निवासी जम्मू कोआपरेटिव बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर अशोक जोहर अपनी पत्नी के साथ बीते शुक्रवार को अपनी छोटी बेटी जो राज्य के बाहर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, उसे छोड़ने के लिए जम्मू गए थे। बीरवार देर शाम को जब वह जम्मू से लोटे और घर पहुंचे। वह मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला खोलने के लिए बढ़े तो कमरों के दरवाजों के ताले टूटे मिले। दरवाजे खुले देख उन्हें चोरी का संदेह हुआ। जब वह कमरों में पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखी अलमारी और एक पुराने सेफ को भी खुला पाया। उसमें रखे सोने के जेवर गायब थे, खाली डिब्बे जमीन पर पड़े थे। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। अशोक जोहर के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखे करीब सात तोले सोने के गहने और सात हजार रुपये ले गए हैं। वहीं अलमारी में पड़े चांदी के बर्तन और नकली गहने छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें