फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में घर की छत से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के गुरसाई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव घर में छत से लटका मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने लड़की की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर मृतका को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सातवीं कक्षा में पढ़ रही बच्ची घर में अकेली थी। बड़े दो भाई काम के सिलसिले में बाहर गए थे। मां भी कुछ काम के लिए गांव में गई थी। दोपहर को वह लौटी तो पुत्री का शव लटका देखा। मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया और धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी मात्र 14वर्ष की थी। वह आत्म हत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें