फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में घर से कुछ दूरी पर मिला सरकारी स्कूल की शिक्षिका का शव, परिजनों ने कहा, हुई है हत्या

Wed, 25 Aug 2021 01:47 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। उसका शव उसके घर से कुछ दूरी से बरामद हुआ है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उसके रिश्तेदारों ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच करा कर आरोपियों को सामने लाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे मेंढर निवासी एक महिला का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला वह सरकारी शिक्षिका थी। उसका शव बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। जब लोगों ने शव पर गंभीर चोट के निशान देखे तो उनका गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। क्योंकि उसकी दोनों बाजू और दोनो टांगेे टूटी हुई हैं। आंख एवं चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को इस मामले की बारीकी से जांच कर हत्यारों को सामने लाने एवं उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। पुलिस ने इस घटना को लेकर मेंढर थाने में धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के रिश्तेदारों का कहना है कि सोमवार की रात करीब दस बजे वह लापता हुई थी। उसके बाद मंगलवार को 11 बजे उसका शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें