फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में ये दो स्कूटियां: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लोग बोले- पहली बार देखा है ऐसा मामला

Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुंछ जिले में शनिवार को एक ही स्थान पर एक ही नंबर की दो स्कूटियां दिखने से लोग हैरान हो गए। पहली बार इस प्रकार का मामला सामने आने से यातायात विभाग और एआरटीओ कार्यालय के कामकाज पर भी उंगली उठने लगी है। इस बीच पुलिस ने दोनों ही स्कूटियों को जब्त कर लिया है। एआरटीओ अंजार अहमद ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पहले कभी हम फिल्मों में इस तरह एक ही नंबर के दो वाहन देखते थे। फिर बड़े शहरों में इस प्रकार के मामले देखने को मिलने लगे थे। अब पुंछ में भी ऐसे मामले का समाने आना हैरानी की बात है।

शनिवार देर शाम को जिला अस्पताल में कुछ लोगों ने जेके 12 ए 5896 लिखी दो स्कूटियां देखीं। जैसे ही अस्पताल में एक नंबर की दो स्कूटियां खड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शहीदों को सलाम: कर्नल का फोन उठाकर आतंकी बोला था- अस्सलाम वालेकुम..., उस दिन रो पड़ा था देश

यह भी पढ़ें-
 तस्वीरें: कोरोना की मार से कारोबार चौपट, पर्यटकों से गुलजार रहने वाले पटनीटॉप की ये हालत रुला देगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें