फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले में सामने आए नए 35कोरोना संक्रमित,33हुए स्वास्थ,कुल संक्रमितों की संख्या 390 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में कोरोना संक्रमण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का क्रम जारी रखा। इसके चलते शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के करीब 35नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक संक्रमित यात्रा से लौटा है। जबकि 34 जिले में ही मौजूद रहने वालों से हैं।
विज्ञापन

इस बीच जिले में 33 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को सामने आए नए कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 390 पहुंच गई है। उधर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण की जांच हेतु टेस्टिंग की प्रक्रिया में पाबंदी के दौरान भी जारी रखा गया। इस बीच आज भी में कोरोना की बूस्टर डोज और 15 से 18 वर्ष के लोगों का टीकाकरण अभियान भी पूरे जोरशोर से जारी रहा। वहीं जिले में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उपायुक्त इंद्रजीत की तरफ से एक बार फिर जिले के लोगों का आह्वान किया गया कि वह कोरोना से बचाव के उपायों पर पूरी तरह अमल करें और बेवजह घरों से न निकलें। न ही भीड़ में जाए, साथ ही पाबंदी का सख्ती से पालन करें। ताकि कोरोना संक्रमण से अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें