पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में कोरोना के खिलाफ जारी अभियान में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव की दूसरी दवा के टीका लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर पुंछ निवासियों, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गुलाम अहमद मलिक का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ ही उपायुक्त के प्रयास एवं उनके द्वारा सभी विभागों के कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में लगाए जाने से हमने इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इसके लिए हमने जहां सभी बीएमओ की देखरेख में कई टीमों का गठन कर उन्हें काम पर लगाया। हमारे कर्मचारी लोगों को घरों से निकाल कर टीकाकरण केंद्रों तक ला रहे थे। इसके साथ ही पुलिस और अन्य विभागों का सहयोग भी अच्छा रहा।