फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के निजीकर्ण के विरोध और अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काम छोड़ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सरकार के बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले के विरोध में और मांगों दिहाड़ीदारों को स्थायी करने, नीडबेस कर्मचारियों को दिहाड़ीदार कर्मचारी का दर्जा देने, काम के दौरान जान गंवाने वाले एवं दिव्यांग होने वाले कर्मचारियों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को हड़ताल रखी। वे पावर हाउस स्थित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें बिजली विभाग का निजीकरण मंजूर नहीं है। वह विभाग को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए बिजली विभाग के दिहाड़ीदार कर्मचारियों और उनके परिजनों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अगर कोई काम करना था तो बिजली विभाग के दिहाड़ीदार कर्मचारियों को स्थायी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें