पुंछ में अंतराष्ट्रीय फारमासिस्ट दिवस के मोके पर केक काटते सी एम ओ एंव फारमासिस्ट
- फोटो : POONCH
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोरोना को लेकर जारी टीकाकरण अभियान में व्यस्त होने के कारण इस दिवस के कार्यक्रम में जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप सिंह बाली और मेडिकल एंपलाईज फेडरेशन के जिला प्रधान बलबीर सिंह ने की, जबकि सीएमओ गुलाम अहमद मलिक मुख्य अतिथि रहे। केक काट कर दिवस की खुशियां मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि हमें आज पहली बार इस दिन को मनाने का मौका मिला है। हमें आज पता चला है कि 25 सितंबर का दिन हम लोगों को समर्पित है। इस अवसर पर सतपाल वर्मा, रविंद्र सिंह, नवीन कुमार, रमणीक सिंह, पंकज बाली आदि ने भी विचार रखे। संवाद