फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण रद्द करने के विरोध में रैली

Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट द्वारा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए के फैसले के विरोध में शुक्रवार को आरक्षित जाति के कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर रिजर्व कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। वहीं इस अवसर पर रैली में भाल लेने पहुंचे आरक्षित जातियों के विधायकों व एमएलसी ने कहा कि वे विधानसभा व विधान परिषद में इस मामले को उठाएंगे।

शुक्रवार सुबह कृष्ण चंद्र पार्क में भारी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। रैली में  कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों व आम लोगों की भी मौजूदगी रही। इस रैली की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद असद चौहान, इंजीनियर शौकत बजन और सुरनकोट विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने की।
विज्ञापन


जबकि एमएलसी जहांगीर मीर, मेंढर विधायक जावेद राणा, पूर्व विधायक चौधरी बशीर नाज, चौधरी अब्दुल गनी और एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान संजय भसीन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्क में करीब तीन घंटों तक न्यायालय के फैसले पर इस पर सरकार की खामोशी पर चर्चा होती रही।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार विशेष सत्र बुला कर एक आर्डिनेंस पास कर दोबारा से आरक्षण बहाल किया जाए। दोपहर करीब डेढ़ बजे कृष्ण पार्क से निकली रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए जिला विकास कार्यालय पहुंची।

जहां जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारूण मलिक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस रैली में बहुजन समाज पार्टी के राज्य प्रधान तरसेम लाल खुल्लर, मसूद चौधरी, शौकत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें