फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला कामसर में दिव्यांगों को लगाए जा रहे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सामाजिक संगठन प्रीतम स्प्रीचुअल ट्रस्ट, महावीर विकलांग सहायता समिति कोटा (राजस्थान) ने जिला पुलिस के सहयोग से नगर स्थित मोहल्ला कामसर के राजा मोती सिंह लिंबस सेंटर में चार दिवसीय कृत्रिम अंग लगाने का कैंप शुरू किया।
विज्ञापन

इसमें दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। रविवार को एसएसपी पुंछ डा. विनोद कुमार और प्रीतम ट्रस्ट के संस्थापक जगबीर सिंह सूदन ने कैंप का शुभारंभ किया। शिविर में पुंछ, राजोरी के साथ ही कश्मीर के दिव्यांगों व पाकिस्तानी गोलाबारी, आतंकवादी घटनाओं या सड़क हादसों में अपने अंग गंवा चुके लोगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। पहले दिन कुछ दिव्यांगों को बैसाखियां व चलने के लिए आधुनिक छड़ियां, सुनने की मशीनें भी वितरित की गई। एसएसपी ने बताया कि इस चार दिवसीय शिविर में 260 के करीब दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। सूदन ने बताया कि ट्रस्ट कि तरफ से कृत्रिम अंग लगवाने, जरूरतमंदों की आंखों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन करवाने और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियां करवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें