फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में प्रकाशोत्सव पर इस बार भी नहीं होगा नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी जिले में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। हालांकि गुरुद्वारों में कोविड नियमों का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर स्थित गुरुद्वारा आहाता साहिब में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरजन सिंह ने प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते कहा कि कोरोना को लेकर प्रशासन की तरफ से लगाई गई पाबंदियों के चलते इस बार भी नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा और न ही प्रभात फेरियां होंगी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 19 नवंबर को प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। 17 नवंबर को गुरुद्वारा सिंह सभा सहित सभी गुरुद्वारों में अखंड पाठ रखे जाएंगे। 19 नवंबर को इनका भोग डाला जाएगा और उसके बाद कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। गुरूद्वारा अहाता साहिब में लंगर लगाया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने उपराज्यपाल और जिला प्रशासन से मांग की कि धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें