फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बालाकोट सेक्टर से बीएसएफ जवान लापता, तलाश जारी, ड्यूटी पर जाते समय हुआ गायब

Sat, 09 Sep 2023 12:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। उधर, इस मामले में बीएसएफ की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंढर के बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र से बीएसएफ का एक जवान लापता हो गया। इसके बाद बीएसएफ ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक जवान का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। उधर, इस मामले में बीएसएफ की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बालाकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के सिपाही अमित पासवान ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गए। इसके बाद बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया। देर रात बीएसएफ 79वीं बटालियन की तरफ से बालाकोट पुलिस चौकी में सिपाही अमित पासवान की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें