फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी,अंधेरे में डूबा जिला,मोमबतियां जला दुकानों को रोशन कर रहे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोमबत्तियां जलाकर दुकानों को रोशन कर रहे दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ जिले में बिजली कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विभाग के निगमीकरण के फैसले के विरोध में मांगों, दिहाड़ीदारों को स्थायी करने, नीडबेस कर्मचारियों को दिहाड़ीदार कर्मचारी का दर्जा देने, काम के दौरान जान गंवाने वाले एवं दिव्यांग होने वाले कर्मचारियों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर काम छोड़ कर दिन भर जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगों को पूरा न किए जाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए सेना को लगाए जाने के निर्णय पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए कहा कि जब ट्रांसफार्मर अथवा लाइन खराब होगी तो हम भी देखेंगे, सेना उन्हें कैसे सही कर बिजली बहाल रख पाती है। खंभों पर चढ़ना सेना के जवानों के बस की बात नहीं है। उधर तीन दिन से बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के चलते जिले भर में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई है। इसके कारण आम लोगों के साथ ही दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण बिजली पर आधारित काम दुकानदार वेल्डिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की मरमत का काम करने वाले दुकानदारों और उनके पास काम करने वालों की रोजी रोटी पर बन गई है। तीन दिन से ठप होने के कारण इनवर्टर डेड होने के कारण अब शाम ढलते ही जहां अधिकतर दुकानदार दुकानें बंद कर देते हैं। वहीं जो दुकानदार दुकानों पर मौजूद रहते हैं उन्हें पिछली सदी की तरह मोमबत्तियां जला कर दुकानों को रोशन कर काम करना पड़ रहा है। दुकानदार इमतेयाज सलारिया, शफीक हुसैन, सुनील कुमार, अमित कुमार, सतविंदर पाल आदि का कहना है कि सरकार को इस मसले का जल्दी हल कर बिजली की आपूर्ति सुचारु करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें