फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवैध कनैकशनों के खिलाफ चलाया अभियान,कई कनैकशन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इरशाद हुसैन की अगुवाई में बुधवार को बिजली की चोरी रोकने और अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के कई क्षेत्रों में लोगों के घरों एवं दुकानों में अवैध कनेक्शन काटने के साथ ही मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। कई अवैध कनेक्शन मौके पर नियमित किए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अवैध रूप से चलाए जा रहे एयरकंडीशन के कनेक्शन भी काटे गए। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने लोगों से आग्रह किया कि वह बिजली की चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करें। जिसके घर अथवा दुकान के लिए जितना लोड मंजूर है, वह उसी के मुताबिक बिजली का प्रयोग करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें