पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से नियंत्रण रेखा पर स्थित नंगाली साहब सांई बाबा ब्लाक में मिशन यूथ के तहत मंगलवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें में बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य ने भाग लिया। शिविर में उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर कृषि, बागवानी, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में ब्लाक के बीडी सी चेयरमैन नजीर हुसैन मुख्य अतिथि रहे। शिविर में युवाओं को केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे मिशन यूथ के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही अपने अपने विभागों के की योजनाओं के बारे में बताया गया। युवाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख से बीस लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे वह स्वयं का रोजगार कर सकें।