पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने सोमवार को एक चोर को रंगे हाथों दबोचा है। उसकी पहचान इम्तियाज अहमद निवसी डंडीधड़ा सुरनकोट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी चोर इम्तियाज अहमद ने सोमवार सुबह सुरनकोट कस्बे के वार्ड नंबर-11 निवासी नजीर हुसैन पुत्र सत्तार मोहम्मद के घर के तालेतोड़ कर इन्वर्टर और बैट्री चुरा कर घर के पीछे फेंका। इसका पता चलने पर घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को दबोच लिया। दूसरी तरफ सुरनकोट पुलिस ने लापता दो महिलाओं को 24 घंटों के भीतर बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अनुसार सुरनकोट थाने में दो महिलाओं के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटों में दोनों को बरामद कर लिया।