फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने शनिवार को लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर उनके खातों से पैसे निकालने वाले दो ठगों को दबोचा है। उनके कब्जे से चार एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद ने बताया कि कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि किसी ने उनके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। इस पर एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा ने उन्हें और एसएचओ पुंछ सुरेश्वर देव सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसके बाद जांच शुरू की गई।
शनिवार को नगर में डिग्री कालेज के पास स्थित एसबीआई एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में दो युवक देखे गए। इन्हें दबोचा गया तो और जांच की तो उनसे कुछ एटीएम कार्ड मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह लोग एटीएम के पास रहकर ऐसे लोगों को ठगते थे जो खुद एटीएम से पैसे निकालने में असमर्थ होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें