फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर 40 फुट खाई में गिर कर सेना का जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पीरपंजाल के पहाड़ों पर देश की रक्षा करते हुए सेना का एक जवान करीब 40 फुट खाई में गिर कर शहीद हो गया। उसकी पहचान लवप्रीत सिंह (23) निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। जवान आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान में शामिल था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पीर पंजाल के पहाड़ों पर नियंत्रण रेखा के पास जब्बीवाली से भागसर क्षेत्र के बीच आतंकवादी की घुसपैठ को रोकने के लिए सेना की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सिपाही लवप्रीत सिंह दल में सबसे आगे गाइड के तौर पर चल रहा था। इस दौरान लवप्रीत सिंह का पैर फिसल गया और वह 40 फुट खाई में जा गिरा और शहीद हो गया। जवान के पार्थिव शरीर को शव को कड़े प्रयास से खाई से निकाल कर उसकी यूनिट में लाया गया। जहां से कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव देह को उसकेघर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें