फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंडी के बाजारों में ओचक निरीक्षण किया,बासी फल,सबजियां एंव निम्नगुणवक्ता का सामान नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ले शनिवार को मंडी तहसील मुख्यालय के बाजारों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों से बासी फल, सब्जियां एवं निम्न गुणवत्ता के सामान को मौके पर ही नष्ट किया। दोषी दुकानदारों को भविष्य में ऐसा सामान न रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर मंडी कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक तारिक महमूद चौधरी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद इकबाल की अगुवाई में बाजारों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होेंने सब्जी एवं फल की दुकानों, होटलों, चाय की दुकानों, बेकरी की दुकानों के साथ ही खाने पीने के सामान एवं किराना की दुकानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर रखे बासी फलों एवं सब्जियों को नष्ट किया गया। जबकि खाने पीने के निम्न गुणवत्ता के सामान को भी मौके पर ही नष्ट किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को वस्तुओं को ढक कर रखने, ताजे फल एवं सब्जियां बेचने, खाने पीने का उच्च गुणवत्ता का सामान बेचने और हर वस्तु के साथ उसके मूल्य की पर्ची लगाए रखने एवं सभी दुकानों पर मूल्य सूची के अनुसार सामान बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें