पुंछ जिले की सुरनकोट में पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई कार बाई की टक्कर में क्षतिग्रस्त व?
- फोटो : POONCH
पुंछ। सुरनकोट तहसील के अंतर्गत जम्मू-पुंछ हाईवे पर सनेई सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान फैजान मजीद ख्वाजा (16) पुत्र अब्दुल मजीद ख्वाजा निवासी सनेई (सुरनकोट) के रूप में हुई है।
सोमवार देर रात को जम्मू-पुंछ हाईवे पर सनेई गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कार चालक मौके से फरार हो गया। सुरनकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।