फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तहसील में रीछ के हमले में ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में रविवार को रीछ के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल मंडी और उसके बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गयरा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 11 बजे गांव धड़ा निवासी मोहम्मद बशरी घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहा था। तभी एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुन पर परिजन एवं आस पड़ोस के लोग लाठियां एवं पत्थर लेकर बचाने पहुंचे और रीछ को भगाया। रीछ हमले में बशीर के सिर, बाजू और कंधे में गंभीर चोर्टें आइं। डाक्टरों के अनुसार बशीर को हेडइंजरी हुई है। बाजू से काफी मांस गायब है। उसे उचित एवं उच्च उपचार की जरूरत है। घटना के गांव क्षेत्र निवासियों में वाइल्ड लाइफ विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें