पुंछ। सुरनकोट के गांव कलरकटल में बुधवार को एक पशुशाला में आग लग गई। इसमें 11 मवेशी जिंदा जल गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव कलरकटल निवासी मोहम्मद फजल पुत्र वजीर मोहम्मद की पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसका पता चलते ही परिवार के लोग एवं आसपास के ग्रामीण आग बुझाने में लग गए। उन्होंने पशुशाला में बंधे कुछ मवेशियों को खोल कर बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान आग अधिक भड़क जाने से तीन भैंसे और आठ बकरियाें की जल कर मौत हो गई।