फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बडगाम आतंकी हमले में एसपीओ शहीद, घायल भाई ने भी तोड़ा दम, आतंकियों की तलाश जारी

Sun, 27 Mar 2022 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आतंकियों ने एसपीओ के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। अन्य लोगों के मौके पर आ जाने के बाद भाग निकले दहशतगर्द। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर चलाया तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन
बडगाम आतंकी हमला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने शनिवार रात घर में घुसकर एक स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें गंभीर रूप से घायल एसपीओ ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात आतंकियों ने छाताबुग स्थित आवास में घुसकर एसपीओ इश्फाक अहमद डार (26) व उसके भाई छात्र उमर अहमद डार (23) को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ होकर दोनों के जमीन पर गिरने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले।

दोनों घायलों को स्किम्स पहुंचाया गया, जहां एसपीओ ने दम तोड़ दिया। उसके भाई भाई ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के तत्काल बाद पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी की। आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए व्यापक पैमाने पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया। आईजी विजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आतंकियों को जल्द ही अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। 

कायरतापूर्ण कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकियों और उनके समर्थकों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। घटना में मारे गए एसपीओ के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है। - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें