पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सप्ताह पहले ईद के मौके पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी।इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अनंतनाग पुलिस ने ईद-उल-फितर के मौके पर जंगलत मंडी इलाके में पथराव की घटना में शामिल दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सप्ताह पहले ईद के मौके पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया था। मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
आरोप है कि इस बीच उन्होंने देश विरोधी नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थर फैंके। अनंतनाग पुलिस ने इस घटना की जांच करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच जारी है।