फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: सांबा में जनसभा स्थल से दो किमी दूर खेत में विस्फोट, एजेंसियां जांच में जुटीं

Sun, 24 Apr 2022 08:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री रविवार को जिले के चिल्ली गांव में जनसभा संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
सांबा जिले में खेत में विस्फोट होने के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से कुछ घंटे पहले आयोजन स्थल से 12 किलोमीटर दूर एक जोरदार धमाका हुआ। गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में गेहूं के खेत में यह धमाका रविवार सुबह 4:30 से पांच बजे के बीच हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के कुछ घरों के शीशे भी टूट गए। जिस जगह धमाका हुआ वहां एक गहरा गड्ढा पाया गया।

विज्ञापन


मौके पर पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यह धमाका उल्कापिंड का हो सकता है। धमाके के बाद एएसपी रमनीश गुप्ता और बिश्नाह के थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया, टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं।

जिस जगह यह धमाका हुआ, वहां खेतों के ऊपर से बिजली के हाइटेंशन तार भी गुजर रहे हैं। कुछ दिन पहले केरल में इस तरह का धमाका हुआ था।  पुलिस का कहना है कि यह आकाशीय बिजली भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस और जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी रहे मौजूद

पल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमे आईएएस और जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें