फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की बेटी ने कामर्स में पाई पहली पोजीशन

Wed, 04 May 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पलक गुप्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पलक गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता निवासी संजय नगर ने कामर्स स्ट्रीम में 96.8 प्रतिशत अंक के साथ पहली पोजीशन हासिल की है। पलक सीए बनना चाहती है और यह उसका सपना है। उसके पिता दुकानदार हैं और माता-पिता के परिश्रम का ही नतीजा है कि आज उसने पोजीशन ली है। 
विज्ञापन


सीए करने के बाद समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करेगी। अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को देगी। पलक ने बताया कि दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में नौवीं पोजीशन हासिल की थी और आज उसने 12वीं कामर्स में अव्वल स्थान हासिल किया है। 

परीक्षा परिणामों में कुल 42234 विद्यार्थियों में से 20849 (49 फीसदी) उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल भी 49 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले लड़कों से एक फीसदी अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

29 पोजीशन पर सरकारी स्कूलों का कब्जा

शिक्षा विभाग के प्रयासों के चलते इस बार बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 100 में से 29 पोजीशन पर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने कब्जा किया है। सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा पोजीशन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी के नाम रही हैं। 

बोर्ड की तरफ से जब भी परीक्षा परिणाम निकाले जाते हैं तो ज्यादातर पोजीशन पर निजी स्कूल के विद्यार्थियों का ही कब्जा रहता है। ज्यादातर सरकारी स्कूल निराश करते आए हैं। इसको लेकर कई बार सरकारी स्कूलों की आलोचना हुई है, लेकिन इस बार 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों ने ज्यादा निराश नहीं किया है। 

होम साइंस स्ट्रीम की सातों पोजीशन सरकारी स्कूलों को मिली हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में तीसरी, सातवीं, आठवीं नौवीं पोजीशन पर सरकारी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। इसके अलावा कामर्स में सातवीं पोजीशन गवर्नमेंट एसआरएमएल हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली है। साइंस स्ट्रीम में छठी, सातवीं पोजीशन पर चार विद्यार्थी, आठवीं पोजीशन पर दो विद्यार्थी, नौवीं पोजीशन पर दो विद्यार्थी और दसवीं पोजीशन पर पांच विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें