फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर पाक सेना ने फिर की गोलीबारी

Wed, 19 Jun 2013 11:01 PM IST
पुंछ/जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल में सावजियां से लेकर बलनोई तक लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
विज्ञापन


हालांकि गोलीबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ करवाने के पाकिस्तानी सैनिकों के मंसूबों को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। लगभग पांच घंटे तक चली गोलीबारी में शाहपुर गांव का एक ग्रामीण घायल हो गया।

यह हमला श्री अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के उद्देश्य से आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए किया गया।
जम्मू स्थित सेना के कार्यकारी पीआरओ एसएन आचार्य ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग दस बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में चार संदिग्ध लोगों को सीमा पार से घुसपैठ करते देखा गया।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने ललकारा तो वे वापस पाक क्षेत्र में भाग खड़े हुए। इसी बीच पाकिस्तानी सेना के 643 मुजाहिद रेजीमेंट के जवानों ने एलओसी पर पाक की अग्रिम चौकियों, तल्लां, जुड़वां द्रख्त और नैजापीर से भारतीय क्षेत्र की शक्ति, शेर और डोडा पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने इस दौरान पुंछ सेक्टर की लगभग डेढ़ दर्जन अग्रिम चौकियों पर आटोमैटिक हथियारों और 82 एमएम मोर्टरों का उपयोग किया।

इसमें गांव शाहपुर निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद शफी सिर पर गोली लगने से जख्मी हो गया। इस बीच पाक सेना ने मंडी सेक्टर के ही सावजियां क्षेत्र में भारतीय चौकियों केपी-1, केपी-2, पुंछ सेक्टर में बहादुर, रेखा और नैक को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

इन क्षेत्रों में चल रही गोलीबारी थमी ही नहीं थी कि पाक सेना ने कृष्णा घाटी क्षेत्र में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी क्रांति-1, क्रांति-2, कृपाण और रवि को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

सुबह नौ बजे शुरू हुई गोलीबारी दोपहर बाद करीब तीन बजे थमी। पाक सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पास चलाईं गोलियां और राकेट सीमावर्ती गांव शाहपुर और कलसां के आवासीय क्षेत्र में भी पहुंचे। इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें