फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में डाली बाधा

Wed, 19 Jun 2013 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में हो रही भारी बारिश ने अमरनाथ यात्रा की अंतिम चरण में पहुंच चुकीं तैयारियों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन


चंदनबाड़ी से आगे गुफा तक के पैदल मार्ग को बारिश से नुकसान हुआ है और इसकी मरम्मत के काम में खराब मौसम बाधा पहुंचा रहा है।

गुफा के आसपास के इलाके में हल्का हिमपात होने की भी सूचना है। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले समय में भी मौसम और खराब होने का अनुमान जताने से तैयारियों में जुटे श्राइन बोर्ड के अफसरों को परेशानी में डाल दिया है।

तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

श्री अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होने जा रही है, लेकिन मौसम की मार ने इन तैयारियों में बाधा पहुंचाई है।

वैसे तो खराब मौसम और यात्रा का चोली दामन का साथ रहा है। शायद ही कोई ऐसी यात्रा रही हो, जिसे खराब मौसम ने प्रभावित न किया हो लेकिन इस बार स्थिति अलग इसलिए बन गई है कि यात्रा आरंभ होने से पूर्व ही बारिश और बर्फबारी ने इसे घेर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि श्राइन बोर्ड के अधिकारी खराब मौसम के कारण इसकी तैयारियों में आ रही बाधाओं को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं लेकिन यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप देने में जुटे दूसरे विभागों के अधिकारी मान रहे हैं कि ताजा बारिश ने पैदल यात्रा मार्ग को काफी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें