फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक पर प्रहार: बांदीपोरा में तीन दिन बाद भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बांदीपोरा

सार

इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
बांदीपोरा में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों द्वारा सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जोकि लगातार पिछले करीब 72 घंटे से भी अधिक समय से जारी है। 

विज्ञापन


इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो एक आतंकी मुठभेड़ में घायल भी हुआ है। खबर लिखे जाने तक इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी था।

दरअसल यह ऑपरेशन शनिवार तड़के उस समय शुरू हुआ जब पुलिस को जिले के सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल की मूवमेंट का इनपुट मिला। इस इनपुट के आधार पर तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 और 14 आरआर व सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन


इस दौरान सेना की इलीट फोर्स पैरा और मारकोस को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया। आतंकियों ने एडवांस सर्च पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसका जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में शुरू में दो आतंकियों को जबकि रविवार की सुबह एक और आतंकी को मार गिराया गया। 

सूत्रों के अनुसार यह पांच आतंकियों का एक ग्रुप था, जिसमें बताया जा रहा है कि एक स्थानीय और बाकी के चार पाकिस्तानी आतंकी हैं। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी की शिनाख्त शाकिर अल्ताफ बाबा के तौर पर बताई गई है जो वर्ष 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था और हाल ही में एलओसी से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ था। बता दें कि शाकिर अल्ताफ बाबा के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की थी। मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनके पास से तीन एके 47 राइफलें, 280 कारतूस और 13 मैगजीन बरामद हुई हैं।

मारे गए आतंकियों को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में राजवाणा में दफनाया गया। उनके परिवार वालों को भी इस दौरान शामिल होने दिया गया। सूत्रों के अनुसार बाकी दो आतंकियों में से एक की शिनाख्त ताहा उर्फ शाकिर जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें