फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने कश्मीर पर यह क्या कह दिया?

Thu, 31 Oct 2013 01:00 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्रा/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर समस्या के समाधान के लिए आयरलैंड और स्कॉटलैंड फार्मूले से प्रेरणा लेने की सलाह देकर एक बार फिर सियासी प्याले में तूफान ला दिया है।
विज्ञापन


उमर ने कुछ दिन पहले कश्मीर के भारत में विलय को अपूर्ण बताने का दावा दोहराकर विवाद खड़ा किया था। अब उन्होंने आयरलैंड की तर्ज पर कश्मीर मुद्दे के समाधान की बात कहकर नयी बहस छेड़ दी है।

ध्यान रहे कि आयरलैंड समाधान में संप्रदाय के आधार पर विभाजन हुआ था। पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो भीम सिंह ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

'कश्मीर कभी आजाद नहीं हो सकता'
लंदन दौरे के दौरान द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में उमर ने कहा कि ब्रिटेन की उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया और स्कॉटलैंड को अधिकार के फार्मूले कश्मीर समस्या के समाधान में प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि कश्मीर कभी आजाद नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह भारत की संप्रभुता के अधीन ही रहेगा लेकिन आयरलैंड की तरह वहां शांति प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। बकौल उमर उत्तरी आयरलैंड में हिंसा के बाद 1998 में हुए समझौते के तहत सत्ता की साझेदारी की गई। स्कॉटलैंड में स्काटिस पार्लियामेंट बनी जिसे कुछ मुद्दों पर कानून बनाने का भी अधिकार दिया गया।

उमर ने शांति प्रयासों और बातचीत के लिए पाकिस्तान द्वारा माहौल बिगाड़ने की भी निंदा की। हीरानगर और सांबा में फिदायीन हमले और घुसपैठ के लिए भी उन्होंने पाकिस्तान को कोसा।

सीएम ने कहा कि कश्मीर में हालात बिगाड़ने का अल कायदा का ऐलान सफल नहीं होगा। उन्होंने पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के उस प्रस्ताव का स्वागत किया, जिसमें कश्मीर को सेना से मुक्त करने और स्वायत्तता की बात कही गई थी।

उमर का बयान राष्ट्रविरोधी: पैंथर्स पार्टी
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के संरक्षक भीम सिंह ने उमर के बयान को राष्ट्रविरोधी बताते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस 1951 से ही एंगलो-अमेरिकन डिक्सन प्लान के तहत कश्मीर के जरिए भारत को अस्थिर करने के प्रयास में है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान को 13 अगस्त 1948 के प्रस्ताव में कथित आजाद कश्मीर और कश्मीर के अधिकृत इलाके खाली करने को कहा था।

डिक्शन प्लान इससे पाक को मुक्ति दिलाने के लिए बना था। इसमें संप्रदाय के आधार पर विभाजन की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि आयरलैंड के विभाजन के बाद कैथोलिक बहुल दक्षिणी आयरलैंड बना। उतरी आयरलैंड प्रोटेस्टेंट ईसाई थे और यह ब्रिटेन के ढीले नियंत्रण में था। उन्होंने नेकां को सहयोग पर कांग्रेस को भी कोसा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें