मोदी ने जम्मू में रैली के दौरान उमर अबदुल्ला और उनकी सरकार पर निशाना साधा तो उमर को आ गया गुस्सा। उन्होंने ट्विटर पर जमकर अपने गुस्से का इजहार किया और मोदी पर निशाना साधा।
मोदी ने उमर अबदुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश को वंशवाद की राजनीति से मुक्त कराना है।
उमर अबदुल्ला ने इस मुद्दे पर कहा है कि अगर मोदी में हिम्मत हैं तो पंजाब और महाराष्ट्र में इस बात को कह कर दिखाए। उनका इशारा शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना की ओर था।
'झूठे हैं भीड़ के दावे'
उमर ने ट्विटर पर मोदी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया। उन्होंने लिखा कि मोदी की रैलियों में भीड़ के जो दावे किए जाते हैं वो भी झूठे हैं।
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला ने लिखा कि मोदी मेरे बारे में आसानी के साथ झूठ बोल रहे थे।
उन्होंने लिखा कि मैं हैरान हूं कि मोदी की रैलियों में भीड़ के जितने बड़े बड़े दावे किए जाते हैं वो भी सब झूठे हैं।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब उमर ने मोदी पर ट्विटर वार किया हो। पहले भी वो मोदी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते रहे हैं।
The ease with which NaMo lied today about me flying over his rally in Jammu makes me wonder what else the man lies about in his speeches.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 26, 2014
पहले भी हुआ है विवाद
पहले भी मोदी ने अपनी रैली के दौरान उमर पर निशाना साधा था जिसके बाद उमर ने ट्विटर पर कड़ा रुख अपनाया था।
उस मोदी ने धारा 370 पर बोले थे और कहा था कि जो अधिकार उमर को हैं वो उनकी बहन सारा के पास नहीं हैं।
उस वक्त भी मोदी ने उमर और जम्मू-कश्मीर पर जितनी भी बातें कहीं थीं उनका जवाब ट्विटर पर उमर ने खुद दिया था।