फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती के विरोध में उतरे उमर अब्दुल्ला

Tue, 10 Dec 2013 10:44 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आधिकारिक वाहनों पर लाल बत्ती से परहेज है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह कमाल है, कुछ लोग ताकत (पावर) के इस प्रतीक से शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री को अपने वाहन में लाल बत्ती की जरूरत नहीं है तो यह किसी अन्य को क्यों दी जाए।’ उमर ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, जिसमें कहा गया कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को ही सिर्फ लाल बत्ती प्रदान की जाए।
 
मुख्यमंत्री उमर अपने आधिकारिक वाहन से भी लाल बत्ती उतारने का मूड बना चुके हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने लोगों को निर्देश देने जा रहा हूं कि वे मेरे वाहन से भी लाल बत्ती उतार दें।’
विज्ञापन


उमर ने आगे लिखा, ‘मैं स्वीकार करता हूं और लाल बत्ती संस्कृति खत्म होने पर मुझे खुशी होगी। मैंने कभी भी अपने निजी वाहन में लाल बत्ती का उपयोग नहीं किया। मैं नहीं चाहूंगा कि कोई और भी इसका इस्तेमाल करे।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें