जुमे को आधे दिन की छुट्टी करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तीन स्कूलों को नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जेएनवी विशेष परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
निरीक्षण में पाया गया कि हजाद पब्लिक स्कूल अवंतीपोरा, डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल टेंगपोना पुलवामा और दिल्ली मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रेंचू पंपोर पुलवामा में बच्चों को आधे दिन की छुट्टी दे दी गई थी।नोटिस में कहा गया है कि यह गंभीर लापरवाही है। सभी सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जारी अवकाश के साथ-साथ शैक्षणिक कैलेंडर और निर्धारित कार्य घंटों का सख्ती से पालन करें।